सोनाक्षी की शादी के छठे दिन अस्पताल में भर्ती शत्रुघ्न सिन्हा | Sanmarg

सोनाक्षी की शादी के छठे दिन अस्पताल में भर्ती शत्रुघ्न सिन्हा

मुंबई : सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के छठे दिन शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। एक्टर को मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में इस वक्त भर्ती हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें बेटी और दामाद की कार अस्पताल के बाहर स्पॉट हुई।
क्या हुआ शत्रुघ्न को अचानक?
शत्रुघ्न के अस्पताल में भर्ती होने की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया हैं। वहीं वो परेशान भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिल्कुल भी घबराने की बात नहीं है। शत्रुघ्न रुटीन चेकअप की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए हैं। वहीं दूसरी ओर बेटी की शादी की भागदौड़ और इस दौरान उन पर काफी प्रेशर रहा है, जिस वजह से एक्टर का रुटीन चेकअप करवाया जा रहा है। फिलहाल, आधिकारिक तौर पर उनकी सेहत को लेकर कोई भी जानकारी नहीं आई है।

बेटी-दामाद तुरंत पहुंचे मिलने
शत्रुघ्न सिन्हा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर जैसे ही बेटी को मिली तो वो पति जहीर के साथ उनसे मिलने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचीं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो अस्पताल के बाहर का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें तेज बारिश के बीच जहीर इकबाल की कार अस्पताल से आगे की ओर रवाना होती हुई दिखी।

 

Visited 1,751 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर