

टेलीविज़न के सबसे चर्चित रियलिटी शो BIGG BOSS के नए सीजन को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। शो के आगामी सीजन BIGG BOSS 20 की तयारी शुरू हो चुकी हैं और इसी बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई है , रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेता Salman Khan एक बार फिर शो की मेजबानी करते हुए नजर आ सकते हैं।
पिछले कई वर्षों से Salman Khan BIGG BOSS का चेहरा बने हुए हैं। उनकी मेजबानी और प्रतियोगियों के साथ उनका अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आता हैं। यही वजह हैं कि हर नए सीजन से पहले फैंस उनकी वापसी का इंतजार करते हैं।
सूत्रों के मुताबिक , शो में शामिल होने वाले चेहरों को लेकर तैयारियां जारी हैं। हालांकि अभी तक किसी भी प्रतियोगियों के नाम आधिकारिक घोषणा नहीं की गई हैं।
इस बार भी दर्शकों को मनोरंजन , विवाद , दोस्ती , रणनीति और कई भावनात्मक पल देखने को मिल सकता हैं। शो के फॉर्मेट में कुछ नए बदलाव किए जाने की भी चर्चा हैं , जिससे दर्शकों का अनुभव और अधिक मजेदार बन सके।
फिलहाल सभी की नजरें शो के आधिकारिक घोषणा और प्रतियोगियों की फाइनल लिस्ट पर टिकी हुई हैं। BIGG BOSS 20 जल्द ही दर्शकों के बीच नए अंदाज में दस्तक दे सकता हैं।