हीर एक्सप्रेस: जबरदस्त फैमिली एंटरटेनर, दिविता जुनेजा बनीं नई सनसनी

Heer Express
Published on: 

नई दिल्ली: बॉलीवुड की नई फिल्म ‘हीर एक्सप्रेस’ रिलीज़ होते ही दर्शकों के दिलों पर छा गई है। सिनेमाघरों में हाउसफुल शो और तालियों की गूंज साफ बता रही है कि यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है।

लंबे समय बाद ऐसा नज़ारा देखने को मिला है जब बच्चे, माता-पिता और दादा-दादी—तीनों पीढ़ियां एक ही शो में साथ बैठकर फिल्म का आनंद ले रही हैं। कई बुज़ुर्ग दर्शकों ने तो कहा कि आजकल इतनी साफ-सुथरी और दिल छू लेने वाली फ़िल्में बहुत कम देखने को मिलती हैं।

पूरी तरह से फैमिली मूवी है

‘हीर एक्सप्रेस’ फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसका पारिवारिक कंटेंट है। इसमें न गालियां हैं, न वल्गैरिटी और न कोई दिखावा बल्कि इसमें रिश्तों की गरमाहट, परिवार का प्यार और सच्ची भावनाएं हैं। यही वजह है कि लोग इसे ‘असली फैमिली मूवी’ कह रहे हैं।

दिविजा जुनेजा की तारीफ कर रहे हैं दर्शक

अभिनय की बात करें तो फिल्म का सबसे चमकदार चेहरा बनी हैं दिविता जुनेजा। अपने डेब्यू में ही उन्होंने ऐसा जादू बिखेरा कि दर्शक और समीक्षक दोनों उनके कायल हो गए। दिविता स्क्रीन पर मासूमियत और आत्मविश्वास का अनोखा मेल लेकर आती हैं। उन्होंने किरदार की भावनाओं को इतनी सच्चाई से निभाया है कि दर्शक उनकी हर मुस्कान और हर आंसू से जुड़ जाते हैं। सच कहा जाए तो हीर एक्सप्रेस से दिविता ने बॉलीवुड को एक नई सनसनी दी है।

उनके साथ प्रीत कमानी ने भी ईमानदारी और नैचुरल अंदाज़ से दमदार अभिनय किया है। दोनों की ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री फिल्म का सबसे मज़बूत पहलू साबित हुई है।

उमेश शुक्ला ने की साबित की अपनी काबिलियत

डायरेक्टर उमेश शुक्ला ने एक बार फिर साबित किया कि साफ-सुथरी और इमोशनल कहानियां भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा सकती हैं। कुल मिलाकर, हीर एक्सप्रेस एक जबरदस्त फैमिली एंटरटेनर है, जिसे पूरा परिवार साथ बैठकर ज़रूर देखना चाहिए।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in