Viral Video: इवेंट में करीना कपूर पर गिरने लगी कियारा आडवाणी, तुरंत हाथ पकड़कर बचीं

वायरल वीडियो में गिरते गिरते बचीं कियारा आडवाणी
वायरल वीडियो में गिरते गिरते बचीं कियारा आडवाणी
Published on

नई दिल्ली: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस किया कियारा आडवाणी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कियारा के साथ करीना कपूर खान और अर्जुन कपूर भी नजर आए। ईशा अंबानी के ब्यूटी प्रोडक्ट पोर्टल टीरा के लॉन्च इवेंट में ये सभी स्टार मौजूद थे। इवेंट में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी शामिल थीं। इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कियारा आडवाणी गिरते गिरते किसी तरह बचीं।

करीना कपूर खान पर गिरने लगी थीं कियारा

टीरा के लॉन्च इवेंट में कियारा आडवाणी टील कलर की साटिन बेलबॉटम पैंट और ऑफ शोल्डर टॉप पहनी हुईं थीं। हालांकि स्टेज पर अर्जुन कपूर से मिलने के दौरान कियारा का पैर उनके आउटफिट के ट्राउजर पर अटक जाता है। जिसके बाद कियारा अपने पीछे बैठीं करीना कपूर पर गिरते गिरते बचीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by P.H.A.T (@ijjatsejeeneka)

अर्जुन कपूर ने की मदद

कियारा को गिरते हुए देख अर्जुन कपूर आगे आए और तुरंत उनका हाथ थाम लिया ताकि वह वहां पर गिर न जाए। इसके बाद एक्ट्रेस ने खुद को संभालते हुए कैमरे के आगे एक प्यारी सी स्माइल दी। उसके बाद कियारा ने अर्जुन का हाथ पकड़कर माइक लिया और बोलने लगीं।

बता दें कि कियारा आडवाणी और करीना कपूर फिल्म 'गुड न्यूज' में एक साथ नजर आए थे। ये फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। अब कियारा आडवाणी जल्द ही राम चरण के साथ केसी 15 में नजर आने वाली हैं। वहीं, अर्जुन कपूर को आखिरी बार फिल्म कुट्टे में देखा गया था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in