'आलिया मेरी दूसरी पत्नी है' - रणबीर कपूर

पहली पत्नी से मिलने की चाहत में रणबीर
'आलिया मेरी दूसरी पत्नी है' - रणबीर कपूर
Published on

कोलकाता - बॉलीवुड के मशहूर जोड़े रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को फिल्म इंडस्ट्री में काफी पसंद किया जाता है। उन्होंने 2022 में शादी की थी और इसके बाद उनकी जोड़ी ने 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा' जैसी हिट फिल्म दी, जिसमें दोनों ने रोमांटिक जोड़ी के रूप में काम किया। अब रणबीर कपूर ने एक हैरान करने वाला बयान दिया है। अपने बयान में उन्होंने बताया कि आलिया भट्ट उनकी दूसरी पत्नी हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि आलिया से पहले उनकी शादी एक बार हो चुकी थी, हालांकि वह अपनी पहली पत्नी से अब तक नहीं मिले हैं, लेकिन वे जल्द ही उनसे मिलना चाहते हैं।

क्या है मामला ?

हाल ही में एक इंटरव्यू में रणबीर ने खुद इसका खुलासा किया है और बताया कि आलिया भट्ट उनकी दूसरी पत्नी हैं। रणबीर ने बताया,"मैं इसे पागलपन नहीं कहूंगा, लेकिन ये काफी पहले की बात है। जब मैं अपने करियर के शुरुआती दौर में था तभी एक लड़की मेरे घर आई थी। लड़की अपने साथ पंडित और शादी का सामान भी लाई थी। लड़की ने मेरे घर के बाहर की गेट पर मेरे फोटो के साथ शादी कर ली। हालांकि मैं तब घर पर नहीं था। मैं बाहर गया था और जब मैं लौटा तो गार्ड ने मुझे ये पूरा किस्सा बताया। मैंने भी घर के गेट पर देखा कि टीका लगा है और फूल बिखरे पड़े हैं। तो इस हिसाब से वही लड़की मेरी पहली पत्नी है। हालांकि मैं कभी उससे मिला नहीं हूं लेकिन जल्द ही मिलना चाहता हूं। इस हिसाब से आलिया भट्ट मेरी दूसरी पत्नी हुई।"

2022 में रणबीर और आलिया ने की थी शादी

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने फिल्म इंडस्ट्री में कई सालों तक एक साथ काम किया और अच्छे दोस्त भी रहे। लेकिन 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान उनकी दोस्ती और भी मजबूत हुई और धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। वे कुछ समय तक रिश्ते में रहे और फिर 2022 में शादी कर ली। शादी के महज छह महीने बाद, आलिया ने अपनी बेटी राहा को जन्म दिया।

रणबीर और आलिया फिर से दिखेंगे एक साथ

'ब्रह्मास्त्र' की जबरदस्त सफलता के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी को फिर से पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा। दोनों संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे। रणबीर कपूर इससे पहले फिल्म 'एनिमल' में दिखाई दिए थे, जबकि आलिया भट्ट ने 'जिगरा' फिल्म में काम किया था। अब दोनों एक साथ रोमांटिक जोड़ी के रूप में पर्दे पर दिखेंगे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in