खुद की टी-20 लीग शुरू करेगा क्रिकेट कीनिया

एक समय काफी मजबूत माना जाता था
खुद की टी-20 लीग शुरू करेगा क्रिकेट कीनिया
Published on: 

नैरोबी : एक समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के एसोसिएट देशों में सबसे मजबूत रहे कीनिया इस खेल को अपने देश में फिर से नया जीवन देने के लिए सितंबर में अपनी फ्रेंचाइजी आधारित लीग सीकेटी-20 शुरू करेगा। कीनिया की टीम को एक समय काफी मजबूत माना जाता था और उसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन भी किया था, जिसमें 2003 में एकदिवसीय विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचना भी शामिल था।

लीग का पहला सत्र 25 दिन का होगा जिसमें छह फ्रेंचाइजी हिस्सा लेंगी, जिन्हें दुनियाभर से कम से कम पांच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने की अनुमति दी गई है। क्रिकेट कीनिया और दुबई/भारत स्थित कंपनी एओएस स्पोर्ट के बीच इस लीग के आयोजन को लेकर एक समझौता हुआ है। कीनिया के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर कैनेडी ओबुया ने कहा, ‘यह बहुत बड़ा आयोजन होगा। यह रोमांचक होगा। यह रोमांचकारी होगा।

इससे कीनिया में क्रिकेट को नई दिशा मिलेगी।’ कीनिया की तरफ से 90 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, ‘किसी भी मैच के लिए एक टीम को चार विदेशी खिलाड़ियों को ही अंतिम एकादश में शामिल करने की अनुमति दी जाएगी। बाकी सभी खिलाड़ी स्थानीय होंगे।’

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News