Sensex 73 अंक की गिरावट के साथ 80,429 पर बंद | Sanmarg

Sensex 73 अंक की गिरावट के साथ 80,429 पर बंद

मुंबई : आज यानी 23 जुलाई को बजट के दिन शेयर बाजार में गिरावट और फिर रिकवरी देखने को मिली। सेंसेक्स 79,224 का डे लो बनाकर 73 अंक की गिरावट के साथ 80,429 के स्तर पर बंद हुआ। निचले स्तर से सेंसेक्स में 1,205 अंक की रिकवरी आई। वहीं, निफ्टी ने 24,074 का डे लो बनाया। दिनभर कारोबार के बाद निफ्टी 30 अंक की गिरावट के साथ 24,479 के स्तर पर बंद हुआ। निचले स्तर से निफ्टी में 405 अंक की रिकवरी देखने को मिली। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट और 13 में तेजी देखने को मिली। कुछ फाइनेंशियल एसेट्स में शार्ट टर्म कैपिटल गेन पर टैक्स दर 15% से बढ़ाकर 20% कर दी गई है। वहीं, लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन पर टैक्स दर (LTCG) 10% से बढ़ाकर 12.5% करने का ऐलान किया गया है। इसी के कारण आज शेयर बाजार में गिरावट रही। हालांकि, सरकार ने लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन की छूट की सीमा को 1 लाख से बढ़ाकर 1.25 लाख कर दिया है।

स्मॉल कैप में निचले स्तर से 2,062 अंक की रिकवरी

BSE मिडकैप ने 44,961 का डे लो बनाकर 345 अंक की गिरावट के साथ 46,504 के स्तर पर बंद हुआ। निचले स्तर से इसमें 1,543 अंक की रिकवरी आई।
BSE स्मॉल कैप ने 50,761 का डे लो बनाकर 93 अंक की गिरावट के साथ 52,823 के स्तर पर बंद हुआ। निचले स्तर से इसमें 2,062 अंक की रिकवरी आई।
रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.29% की गिरावट रही
NSE के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.29% की गिरावट देखने को मिली। वहीं,फाइनेंशियल सर्विस में 1.50%, PSU बैंक में 1.40% और प्राइवेट बैंक में 0.83% की गिरावट रही। जबकि, FMCG सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.68% की तेजी देखने को मिली। इसके साथ ही कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.11%, मीडिया में 1.16% और IT सेक्टर में 0.68% की तेजी देखने को मिली।

 

 

Visited 60 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर