भाजपा जल्द जारी कर सकती है उम्मीदवारों की दूसरी सूची, देखी जा सकती है कई चमक | Sanmarg

भाजपा जल्द जारी कर सकती है उम्मीदवारों की दूसरी सूची, देखी जा सकती है कई चमक

कोलकाता : लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी है। अब जल्द ही दूसरी सूची भी जारी की जा सकती है। सूत्रों का कहना है कि दूसरी सूची में कई तरह के चमक देखने को मिल सकती है। इसमें सबसे चमकदार नाम आ रहा है क्रिकेटर मो. शमी का। पार्टी सूत्रों के अनुसार, मो. शमी को बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट दे सकती है और इसके लिये पार्टी नेतृत्व के साथ उनकी बातचीत चल रही है। हालांकि इस पर आखिरी फैसला मोहम्मद शमी ही करेंगे। बताया जा रहा है कि शमी चुनाव लड़ने के लिए मान जाते हैं तो पश्चिम बंगाल में भाजपा का यह मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि इस कदम से भाजपा को बंगाल में अल्पसंख्यक सीटों पर फायदा मिल सकता है। यहां उल्लेखनीय है कि मो. शमी पश्चिम बंगाल की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेल चुके हैं।

कई और नामों की जोरों पर है चर्चा : भाजपा की दूसरी सूची में कुछ और नाम हैं जो काफी चर्चा में हैं। आसनसोल से भाजपा भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के नाम पर विचार कर रही है क्योंकि यहां से पार्टी टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा के विपरीत कोई सेलिब्रिटी उम्मीदवार ही देना चाहती है। वहीं तमलुक लोकसभा सीट से अभिजीत गांगुली के नाम का दीवार लेखन भी चालू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पूर्व जस्टिस अभिजीत गांगुली तमलुक से चुनाव लड़ सकते हैं। इधर, पूर्व विधायक तापस राय को भाजपा उत्तर कोलकाता से टिकट दे सकती है। वहीं डायमण्ड हार्बर से विधायक अग्निमित्रा पॉल को टिकट दिया जा सकता है जबकि दमदम से शीलभद्र दत्त को पार्टी टिकट दे सकती है। सूत्र बताते हैं कि बैरकपुर से अगर टीएमसी अर्जुन सिंह काे टिकट नहीं देती है तो यहां से भाजपा अर्जुन सिंह के बेटे पवन सिंह को उम्मीदवार बना सकती है। वहीं श्रीरामपुर लोकसभा से कौस्तव बागची का नाम सामने आ रहा है। हाल में कौस्तव बागची कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे।

 

Visited 76 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर