Lalu Yadav Support Mamata Banerjee : ममता बनर्जी को दे दिया जाये इंडिया’ गठबंधन का नेतृत्व : प्रमुख लालू प्रसाद | Sanmarg

Lalu Yadav Support Mamata Banerjee : ममता बनर्जी को दे दिया जाये इंडिया’ गठबंधन का नेतृत्व : प्रमुख लालू प्रसाद

पटना (बिहार) : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ‘इंडिया’ गठबंधन का नेतृत्व दे दिया जाये। तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो को भाजपा विरोधी गठबंधन का नेतृत्व करने दिया जाना चाहिए। यादव ने कहा, ममता बनर्जी को ‘इंडिया’ गठबंधन का नेतृत्व करने दिया जाना चाहिए। इसमें कांग्रेस के विरोध से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

इससे पहले, ममता बनर्जी के बयान पर टिप्पणी करते हुए लालू के पुत्र और वरिष्ठ राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि उन्हें ममता समेत ‘इंडिया’ गठबंधन के किसी भी वरिष्ठ नेता द्वारा इस गठबंधन का नेतृत्व करने पर कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन ऐसा कोई निर्णय आम सहमति से लिया जाना चाहिए।

बता दें, हाल में एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए ममता बनर्जी ने गठबंधन के नेतृत्व और समन्वय को लेकर निराशा व्यक्त करते हुए कहा था, अगर मौका मिला तो मैं इसका सुचारू रूप से संचालन को सुनिश्चित करूंगी। मैं पश्चिम बंगाल से बाहर नहीं जाना चाहती। लेकिन मैं इसे यहीं से संचालित कर सकती हूं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 15 दिसंबर से प्रस्तावित राज्यव्यापी महिला संवाद यात्रा के बारे में पूछे जाने पर राजद सुप्रीमो ने विवादित बयान देते हुए कहा, अच्छा है जा रहे हैं तो। आंख सेकने जा रहे हैं। पहले आंख सेकें न अपना, जा रहे हैं आंख सेकने। उन्होंने दावा किया कि राजद के नेतृत्व वाला विपक्षी गठबंधन 2025 में राज्य में सरकार बनाएगा। उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार अपनी सरकार के 7-संकल्प कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करने और महिलाओं के साथ बातचीत के माध्यम से लोगों की नब्ज टटोलने के लिए 15 दिसंबर से राज्यव्यापी महिला संवाद यात्रा पर निकलने वाले हैं।

Visited 59 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर