डीडी ने किया 81 किलो गंजा जब्त

3 महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार
डीडी ने किया 81 किलो गंजा जब्त
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल/कुल्टी : कुल्टी के सीतारामपुर इलाके में लगभग 81 किलो गांजा बरामद होने से सनसनी फैल गई है। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की डिटेक्टिव डिपार्टमेंट (डीडी) ने इस मामले में तीन महिलाओं समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। वृहस्पतिवार को कुल्टी थाना के नियामतपुर चौकी अंतर्गत सीतारामपुर के टैगोर इंस्टीट्यूट के पास पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर मादक पदार्थ तस्करी की खबर मिलने पर डिटेक्टिव डिपार्टमेंट की टीम ने उक्त इलाके में छापेमारी की। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। मौके से तीन महिला और तीन पुरुषों को हिरासत में लिया गया। बरामद गांजे का कुल वजन लगभग 81 किलो बताया जा रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और कहां तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। इसके साथ ही इस तस्करी रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी भी जांच की जा रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in