भाजपा समर्थकों ने राहगीरों को पिलाया शरबत

भीषण गर्मी को देखते हुये 3000 लोगों को पिलाया गया शरबत
भाजपा समर्थकों ने राहगीरों को पिलाया शरबत
Published on

आसनसोल : आसनसोल दक्षिण विधानसभा इलाका के चित्रा मोड़ पर भाजपा समर्थकों द्वारा शरबत वितरण किया गया। गौरतलब है कि भीषण गर्मी को देखते हुये करीब 3000 लोगों को शरबत पिलाया गया। मौके पर अमर बाउरी ने कहा कि आसनसोल दक्षिण की विधायक और पश्चिम बंगाल राज्य सरकार की मंत्री अग्निमित्रा पाल के आदेश पर आज आसनसोल दक्षिण विधानसभा भाजपा ने चित्रा मोड़ क्षेत्र में हजारों लोगों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए राहगीरों को ठंडा शरबत उपलब्ध कराया। आगे कहा कि भाजपा का एकमात्र उद्देश्य हमेशा लोगों के साथ खड़े रहना है, इसलिए आज यह अभियान चलाया गया और जब तक यह भीषण गर्मी रहेगी, वे लोग इसी तरह लोगों के साथ खड़े रहेंगे। इस मौके पर उत्तम मुखर्जी, अरुण बाउरी, अनूप सिंह, राजा राम बाउरी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in