युवा कांवरिया मंच का जत्था देवघर के लिए हुआ रवाना

बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर
युवा कांवरिया मंच का जत्था देवघर के लिए हुआ रवाना
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : शिवभक्त युवाओं की टोली युवा कांवारिया मंच सावन के पावन महीने में देवघर के लिए रवाना हुयी। बता दें कि रवाना होने से पहले बर्नपुर पुरनिया तालाब स्थित बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष का नारा लगाया गया। मौके पर युवा कांवरिया मंच के शशिभूषण सिंह ने कहा कि सुल्तानगंज से जल उठाकर पैदल देवघर के लिए रवाना होंगे। साथ ही कहा कि वे लोग 23 वर्षों से नियमित देवघर जा रहे हैं एवं इस बार 24वां वर्ष है। सुईया पहाड़ जैसे कठिन रास्तों पर चलना बहुत ही कठिन होता है पर बाबा की कृपा से कठिन यात्रा को तय कर बाबा को जल अर्पित करते हैं। आगे कहा कि पिछले कुछ वर्षों में युवा कांवरिया मंच में युवाओं की संख्या तेजी से बढ़ी है, जो इसे सबसे बड़ी युवा भागीदारी वाली आस्था यात्रा बनाती है। इस मौके पर भवानी राय, राजेश सिंह, अशोक यादव, उमा शंकर साव, चरणजीत सिंह, गुड्डू गुप्ता, अनिल लाल, रत्नाकर सिन्हा, रूपेश राय सहित अन्य लोग मौजूद थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in