तो क्या अब बेटे पवन सिंह के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ेंगी माँ….? | Sanmarg

तो क्या अब बेटे पवन सिंह के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ेंगी माँ….?

पटना : मशहूर भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की मां प्रतिमा पुरी ने भी बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया है जहां से उनके बेटे निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है। सिंह और उनकी मां दोनों ने चुनाव लड़ने के संबंध में कोई बयान नहीं दिया है। पवन सिंह भाजपा सदस्य हैं और निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी द्वारा पवन सिंह के नामांकन वापस नहीं लेने पर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है, इसलिए उनकी मां ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। काराकाट लोकसभा सीट से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार है। बता दें कि पश्चिम बंगाल के आसनसोल से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने से पवन सिंह के इनकार किए जाने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें राजग उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव न लड़ने की हिदायत दी है। पवन सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में 9 मई को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। समझा जाता है कि इससे पहले उन्होंने लोकसभा टिकट के लिए राजद जैसे विपक्षी दलों के साथ बातचीत की थी। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने भाकपा (माले) के राजाराम सिंह को इस सीट से मैदान में उतारा है। कराकाट लोकसभा सीट पर एक जून को मतदान होगा।

Visited 44 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर