क्या आपको शाम-रात होते ही चढ़ जाता है हल्का बुखार ? जानें इसके पीछे की वजह | Sanmarg

क्या आपको शाम-रात होते ही चढ़ जाता है हल्का बुखार ? जानें इसके पीछे की वजह

नई दिल्ली: कहते हैं कि इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में थकना मना है। लेकिन आपके काम के साथ-साथ आपका शरीर भी उतना ही महत्वपूर्ण है। बॉडी जितना फिट रहेगा काम में आप उतनी ज्यादा ताकत लगा पाएंगे। अभी के समय में दिनभर काम करने के बाद कई लोगों को शाम के समय शरीर में हल्का बुखार जैसा महसूस होने लगता है। इसके बाद काम करने का मन नहीं करता है। बॉडी आराम करने के बहाने ढूंढ़ने लगता है। इससे घबराना नहीं चाहिए। अगर आपका शरीर भी इन्हीं लक्षणों का सामना कर रहा है तो इसके पीछे का कारण जरूर पता होना चाहिए।

ज्यादातर लोगों को शाम के अलावा रात के समय बुखार चढ़ जाता है। इसके कारण मुंह से गर्म भाप आना, शरीर में टूटन, ठंड लगना आदि लक्षण दिखाई दे सकते हैं। आपको बताते हैं इसके पीछे की वजह।

नींद पूरी न होना

आज के दौर में काम के दबाव की वजह से कई लोगों रात में समय पर नहीं सो पाते। यह आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकता है। इसकी वजह से व्यक्ति को अगले दिन शाम के वक्त हल्का बुखार चढ़ने की समस्या होती है।

ज्यादा मेहनत करना

दरअसल, जब इंसान पूरे दिन में कभी भी आराम नहीं कर पाता है और काम में ज्यादा मेहनत करता है तो उसके कारण भी शाम या रात के समय बुखार चढ़ सकता है।

खाना खाने में लापरवाही

कई लोग अपने काम के कारण समय पर खाना नहीं खाते। कभी-कभी इस वजह से खाना स्किप भी करते हैं इस कारण भूखे पेट रहने की वजह से शाम के समय हल्के बुखार जैसे लक्षण दिखते हैं।

ज्यादा तनाव करता है नुकसान

जब व्यक्ति जरूरत से ज्यादा तनाव में रहता है तो इसके कारण उसका बॉडी टेंपरेचर बढ़ सकता है और उसे शाम के वक्त हल्के बुखार के लक्षण नजर आ सकते हैं।

बॉडी में हार्मोनल बदलाव

अगर गलत समय पर व्यक्ति दवाई खा लेता है तो उसके कारण हल्के बुखार के लक्षणों का सामना करना पड़ सकता है। शाम के वक्त बुखार चढ़ने के पीछे कुछ हार्मोनल बदलाव भी जिम्मेदार हो सकते हैं। किसी बैक्टीरिया या फंगल एलर्जी के कारण भी व्यक्ति को शाम के वक्त बुखार की समस्या हो सकती है।

Visited 526 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर