मणिपुर-जम्मू कश्मीर पर सदन में संग्राम, भारत माता की हत्या की बात पर किसने बजाई ताली ? | Sanmarg

मणिपुर-जम्मू कश्मीर पर सदन में संग्राम, भारत माता की हत्या की बात पर किसने बजाई ताली ?

केंद्र सरकार के खिलाफ लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर 3 दिनों तक चर्चा का आज दूसरा दिन है। चर्चा के दूसरे दिन आज राहुल गांधी ने प्रस्ताव पर बोलते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने मणिपुर का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार ने मणिपुर को तोड़ दिया है। उन्होंने कई और गंभीर आरोप भी लगाए।

 

No Confidence Motion: लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर दूसरे दिन की बुधवार (09 अगस्त) को शुरू हुई। दोनों ओर से सदन में जबरदस्त बहस जारी है। मणिपुर के मुद्दे पर बोलते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि देश के पीएम के लिए मणिपुर भारत नहीं है। हिंसा के बीच पीएम मणिपुर नहीं गए लेकिन मैं मणिपुर गया। राहुल ने सरकार पर आरोप लगाया कि मणिपुर को दो भागों में सरकार ने बांट दिया है। इन्होंने मणिपुर में देश की हत्या की है।

‘मणिपुर में दूसरी मां की हत्या हुई’

सदन में चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि आप भारत माता के रखवाले नहीं हत्यारे हो। मेरी एक मां यहां बैठी हैं तो दूसरी मां को मणिपुर में मारा है। आपने देश का मर्डर किया है। इस बयान के बाद सदन में हंगामा बढ़ गया। दोनों ओर से बहस तेज हो गई। राहुल ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप मणिपुर में शांति नहीं चाहते। BJP की राजनीति में मणिपुर का माहौल खराब किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी और विपक्ष की INDIA गठबंधन पर मणिपुर सहित जम्मू-कश्मीर का नाम लेकर जवाबी हमला किया।

‘भारत माता की हत्या की बात पर कांग्रेस ने ताली बजाई’

राहुल गांधी अपनी बात पूरी कर राजस्थान दौरे के लिए सदन से चले गए। राहुल की बातों का जवाब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिया। उन्होंने कहा कि सदन में भारत माता की हत्या की बात की और कांग्रेस तालियां बजाती रही। हत्या की बात पर कांग्रेस ने जो तालियां पीटी है वह गद्दारी का संदेश देती है।

‘जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को भूल जाइए’

स्मृति ईरानी ने जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर कहा कि एक समय ऐसा था जब कश्मीर खून से सना हुआ था। 2014 में केंद्र में NDA की सरकार बनने के बाद धारा 370 हटाई। जिसके कारण वहां के लोगों का जीवन सामान्य हुआ। उन्होंने कहा कि कश्मीर से धारा 370 अब कभी नहीं हटेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मणिपुर भारत का अभिन्न अंग है। मणिपुर न कभी बंटा है न कभी बंटेगा।

अविश्वास प्रस्ताव पर क्यों हो रही बहस ?

दरअसल, मणिपुर में जारी हिंसा के खिलाफ INDIA (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) यानी विपक्ष के नेताओं की मीटिंग हुई थी। इसके बाद केंद्र सरकार के खिलाफ सदन में अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला लिया गया था। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने प्रस्ताव के नोटिस को लोकसभा स्पीकर को सौंपा था। स्पीकर ने प्रस्ताव स्वीकार कर चर्चा की तारीख का ऐलान किया। इस प्रस्ताव से केंद्र सरकार को कोई नुकसान नहीं होगा क्योंकि सरकार के पास सदन में पूर्ण बहुमत है।

Visited 142 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर