कोरोमंडल हादसे में फंसे बंगाल के नागरिकों को ओडिशा सरकार मुफ्त में भेजेगी वापस | Sanmarg

कोरोमंडल हादसे में फंसे बंगाल के नागरिकों को ओडिशा सरकार मुफ्त में भेजेगी वापस

ओडिशा : बालासोर में ट्रेन हादसे के बाद ओडिशा से बंगाल जाने वाली ट्रेनों की आवाजाही सामान्य होने में समय लग सकता है। ऐसे में ओडिशा में फंसे बंगाल के निवासियों की घर वापसी के लिए ओडिशा सरकार ने व्यवस्था की। यह घोषणा रविवार दोपहर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के कार्यालय से की गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि बंगाल के निवासियों को कोलकाता वापस लाने के लिए ओडिशा से मुफ्त बस सेवा प्रदान की जाएगी, जो बालेश्वर मार्ग पर ट्रेन सेवाओं के सामान्य होने तक जारी रहेगी। मालूम हो कि इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री नवीन के कार्यालय से रविवार दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब ट्वीट कर दी गई। ट्वीट में कहा गया कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्रेन हादसे के कारण ट्रेन सेवा बाधित होने के कारण कोलकाता के लिए मुफ्त बस सेवा शुरू करने की घोषणा की है। यह मुफ्त बस सेवा पुरी, भुवनेश्वर और कटक से उपलब्ध है। यह सेवा बालासोर रूट पर ट्रेन सेवा सामान्य होने तक जारी रहेगी। इस बस सेवा का पूरा खर्च मुख्यमंत्री राहत कोष से वहन किया जाएगा। ओडिशा सरकार के सूत्रों के मुताबिक, प्रतिदिन 50 बसें पुरी, भुवनेश्वर और कटक से कोलकाता के लिए चलेंगी।

 

Visited 141 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर