अनुब्रत व सुकन्या की 11 करोड़ की संपत्ति अटैच की ED ने | Sanmarg

अनुब्रत व सुकन्या की 11 करोड़ की संपत्ति अटैच की ED ने

अब तक 28 करोड़ की संपत्ति अटैच
सन्मार्ग संवाददाता
नयी दिल्ली/ कोलकाता : तृणमूल नेता अनुब्रत मंडल पर ईडी लगातार लगाम कसती जा रही है। इसमें अब अनुब्रत व उनके परिवार के नाम पर खरीदी गयी 11 करोड़ की संपत्ति को ईडी ने अटैच किया है। इसके साथ ही मनीष कोठारी के 26 लाख की संपत्ति को भी अटैच​ किया गया है। उल्लेखनीय है कि ईडी की ओर से पहले पेश की गयी चार्जशीट में यह उल्लेख किया गया था कि मवेशी तस्करी मामले से कमाये गये काले धन से अनुब्रत ने 48 करोड़ की संपत्ति बनायी है। इन संपत्तियों को अटैच करने की अपील कोर्ट में की गयी थी। नियमानुसार पहले प्रोविजनल अटैचमेंट की जाती है। इसके बाद इसे अटैच किया जाता है। इस कारण अनुब्रत, सुकन्या, मनीष कोठारी की संपत्तियों को अटैच कर लिया गया है। इसके अलावा अन्य संपत्तियों का भी पता लगाया जा रहा है ताकि उनके भी अटैचमेंट की प्रक्रिया शुरू की जा सके।
48 करोड़ की संपत्तियोें में यह था मुख्य
मवेशी तस्करी मामले की जांच में ईडी को अनुब्रत की करोड़ों की संपत्ति का पता चला। ईडी ने कोर्ट में कई बार दावा किया है कि अनुब्रत मंडल ने पिछले सात-आठ सालों में काफी संपत्तियां खरीदी हैं। इनमें से कुछ संपत्तियां उनके नाम, कुछ दिवंगत पत्नी के नाम और कुछ बेटी सुकन्या मंडल के नाम पर हैं। बुधवार को ईडी ने अनुब्रत और उनकी पत्नी, बेटी के नाम की सभी संपत्तियों को अटैच कर लिया। ईडी सूत्रों के मुताबिक कुल 11 करोड़ की अचल संपत्ति जब्त की गई है। इसमें बोलपुर, शिव शंभु और भोले ब्योम चावल मिलों के विभिन्न मौजों में जमीन के बड़े हिस्से शामिल हैं। इसके साथ ही ईडी ने अनुब्रत की अचल संपत्तियों को भी अटैच ​किया है। केंद्रीय एजेंसी ने कुल 25 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। इनमें से एक कंपनी के नाम पर है और दूसरा अनुब्रत व उनकी बेटी के नाम पर है। एएनएम एग्रोकेम नाम की एक कंपनी के बारे में पहले से पता था। इसमें अनुब्रत की दिवंगत पत्नी और पुत्री सुकन्या निर्देशक के पद पर थीं। केंद्रीय एजेंसी ने बुधवार को उस खाते को भी फ्रीज कर दिया है।
इन संपत्तियों को किया गया अटैच
बोलपुर, शिव शंभु और भोले ब्योम चावल मिलों की जमीन
एएनएम एग्रोकेम कंपनी के अकाउंट्स
25 बैंक खातें व उनमें रखे गये फंड
मनीष कोठारी की 26 लाख की संपत्ति

Visited 114 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर