मनी प्लांट नहीं बल्कि इस पौधे को घर में लगाने से आती है समृद्धि

कोलकाता : घर की सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए अक्सर लोग वास्तु शास्त्र का सहारा लेते हैं। कहते हैं यदि घर में शुभ पौधे लगाए जाएं तो सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होता है। वास्तु भी यही कहता है। घर की दिशा और दशा के साथ-साथ वास्तु में घर, ऑफिस और जीवन को लेकर कई तरह के सुझाव दिए जाते हैं। यूं तो शुभ पौधों से मनी प्लांट ही याद आता है लेकिन यहां जिस पौधे के बारे में बताया जा रहा है उसे मोरपंखी पौधा या विद्या का पौधा कहते हैं. जानिए किस तरह इसे घर में लगाने पर वास्तु के अनुसार आती है खुशहाली।

वास्तु के अनुसार घर के लिए शुभ पौधा
मोरपंखी जल्दी बढ़ने वाला पौधा है जिसके पत्ते कांटे जैसे होते हैं। वास्तु के अनुसार यह पौधा घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने का काम करता है। हालांकि, इस पौधे से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। मोरपंखी पौधे को घर के दरवाजे पर रखना अत्यधिक अच्छा माना जाता है।
जो लोग इस पौधे को घर में लगाते हैं भाग्य भी उनका साथ देता है। इसे बुद्धि, धन और सुख बढ़ाने वाला पौधा कहते हैं। यदि शादीशुदा लोग इसे घर में लगा रहे हैं तो एक के बजाय 2 पौधे लगाना ज्यादा शुभ मानते हैं। कहते हैं इससे दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है। बड़ों ही नहीं बल्कि बच्चों के लिए भी यह पौधा अच्छा माना जाता है। इसे घर में लगाने पर बच्चों को विद्यालाभ मिलता है।
ये पौधे भी हैं घर के लिए शुभ बांस के पौधे को भी घर में लगाया जा सकता है। इससे खुशहाली बढ़ती है और घर में शांति बनी रहती है। मनी प्लांट को वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगाया जा सकता है। यह धनलाभ में सहायक साबित होता है।
स्नेक प्लांट
सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है। वास्तु के अनुसार इसे घर में लगाने पर बुरी ऊर्जा घर से निकल जाती है। धार्मिक मान्यताओं में सबसे शुभ पौधों की गिनती में तुलसी को सबसे ऊपर रखा जाता है। तुलसी के पौधे को लगाने से मान्यतानुसार भगवान विष्णु की विशेष कृपा मिलती है।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

सैट के मेंबर ही करेंगे अपील पर सुनवायी : हाई कोर्ट

कोलकाता : हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस टी एस शिवंगनम और जस्टिस हिरणमय भट्टाचार्या के डिविजन बेंच ने आदेश दिया है कि स्टेट एडमिनिस्ट्रेटिव ट्राइब्यूनल आगे पढ़ें »

एक फोन से वाट्स ऐप हैक, ओटीपी या वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं

रेलवे का फैसला, वंदे भारत शताब्दी ट्रेनों में नहीं मिलेगा 1 लीटर वाली पानी की बोतल

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में घूंघट ओढ़ी महिलाएं हुईं वायरल, देखें वीडियो

IPl 2024: क्या SRH चेन्नई में CSK के खिलाफ जीतेगी पहला मैच ? कौन किसपर है भारी ?

Rs 20 Meal At Rail Station: अब ट्रेन में महज 20 रुपये में मिलेगा पेट भर खाना

भारतीय अरबपति अंकुर जैन ने WWE स्टार Erika Hammond से रचाई शादी, देखें Photos

भारत यात्रा टालने के बाद एलन मस्क चीन पहुंचे

‘RSS हमेशा से आरक्षण के समर्थन में, कुछ लोग फैला रहे हैं झूठ’

West Bengal Weather: 7 जिलों में गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी, जानिए अन्य जिलों में मौसम का हाल

ऊपर