PM ने त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष विश्व बंधु सेन के निधन पर शोक व्यक्त किया

PM ने त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष विश्व बंधु सेन के निधन पर शोक व्यक्त किया
-
Published on

अगरतला/नयी दिल्ली: त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष विश्व बंधु सेन का शुक्रवार को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 72 वर्षीय सेन को गंभीर मस्तिष्काघात (सेरेब्रल स्ट्रोक) हुआ था जिसके बाद से वह बेंगलुरु के अस्पताल में उपचाराधीन थे। वरिष्ठ नेता सेन के परिवार में उनकी पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सेन का पार्थिव शरीर शनिवार को राज्य में लाया जाएगा। सेन उत्तरी त्रिपुरा जिले के धर्मनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

PM ने श्रद्धांजलि प्रदान की

मोदी ने ‘X’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष विश्व बंधु सेन के निधन से गहरा दुख हुआ। त्रिपुरा की प्रगति में उनके योगदान और अनेक सामाजिक कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को हमेशा याद किया जाएगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति।’’

साहा ने सोशल मीडिया मंच 'फेसबुक' पर लिखा, “मैं बहुत ही स्तब्ध हूं। विधानसभा अध्यक्ष का निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं शोकाकुल परिवार और उनके समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।”

PM ने त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष विश्व बंधु सेन के निधन पर शोक व्यक्त किया
ओडिशा में छह माओवादियों के मारे जाने पर पटनायक ने की सुरक्षा बलों की सराहना

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in