ओडिशा में छह माओवादियों के मारे जाने पर पटनायक ने की सुरक्षा बलों की सराहना

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, ‘‘यह जानकर खुशी हुई कि सुरक्षा बलों ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के छह सदस्यों को ढेर कर दिया।
सीएम नवीन पटनायक
सीएम नवीन पटनायक
Published on

भुवनेश्वरः ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने कंधमाल जिले में छह माओवादियों के मारे जाने पर सुरक्षा बलों की शुक्रवार को सराहना की साथ ही कहा कि वामपंथी उग्रवाद पर काबू पाने के राज्य के प्रयासों को उल्लेखनीय सफलता मिली है।

पटनायक ने 24 वर्षों से अधिक समय तक राज्य का गृह विभाग संभाला था, उन्होंने उग्रवादियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, ‘‘यह जानकर खुशी हुई कि सुरक्षा बलों ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के छह सदस्यों को ढेर कर दिया। वामपंथी उग्रवाद देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए एक गंभीर चुनौती रहा है और इसे नियंत्रित करने के ओडिशा के प्रयासों से ठोस सफलता मिली है।’’

हिंसा छोड़ने की अपील

पटनायक ने कहा, ‘‘हमने हमेशा इस बात पर जोर दिया है कि सभ्य समाज में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है और मैंने क्षेत्र के वामपंथी उग्रवादियों से हिंसा का मार्ग छोड़कर प्रगति का रास्ता अपनाने की हमेशा अपील की थी।’’

हाल ही में कंधमाल जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में छह माओवादी मारे गए। इनमें प्रतिबंधित संगठन का ओडिशा प्रमुख एवं शीर्ष माओवादी गणेश उइके भी शामिल था, जिस पर 1.1 करोड़ रुपये का इनाम था।

सीएम नवीन पटनायक
झारखंड के 12 जिलों में 'शीत लहर' का अलर्ट, कहीं आपका जिला तो इनमें नहीं

गृहमंत्री ने कंधमाल मुठभेड़ को बड़ी सफलता कहा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कंधमाल मुठभेड़ को ‘बड़ी सफलता’ बताया है वहीं ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इसे माओवाद-मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में ‘अहम उपलब्धि’ करार दिया है। ओडिशा के पुलिस महानिदेशक वाईबी खुरानिया ने कहा कि राज्य में वामपंथी उग्रवाद की गतिविधियों में काफी कमी आई है। हालांकि, कंधमाल अब भी पुलिस के लिए एक चुनौती बना हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य का पूरा ध्यान अब कंधमाल और उससे लगे जिलों पर केंद्रित है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in