भीषण हादसे में गई 3 की जान, लापरवाही ने उजाड़ा परिवार

बेंगलुरु के बाहरी इलाके में कार-बस की टक्कर, तीन लोगों की मौत
भीषण हादसे में गई 3 की जान, लापरवाही ने उजाड़ा परिवार
Published on: 

बेंगलुरु: बेंगलुरु के देवनहल्ली के पास तेज गति से जा रही एक कार के केएसआरटीसी बस से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना बुधवार देर रात लालगोंडानहल्ली गेट के पास हुई।

कार में सवार तीनों व्यक्तियों — मोहन कुमार (33), सुमन (28) और सागर (23) की इस हादसे में मौत हो गई। ये तीनों ही देवनहल्ली तालुक के सादाहल्ली के निवासी थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार चिकबल्लापुर से देवनहल्ली की ओर तेज रफ्तार से आ रही थी, तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर पार कर केएसआरटीसी बस से जा टकराई। पुलिस ने बताया कि बस में सवार कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। मामले की जांच जारी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News