चुनाव आयोग का रवैया ठीक नहीं : पायलट

SIR मुद्दे पर निर्वाचन आयोग पर साधा निशाना
चुनाव आयोग का रवैया ठीक नहीं : पायलट
Published on: 

जयपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर निर्वाचन आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि इस प्रक्रिया को लेकर आयोग के रवैये से लोगों के मन में चिंता है। फील्ड स्टाफ पर अनावश्यक दबाव और जल्दबाजी में समयसीमा तय करने से पता चलता है कि प्रक्रिया में ‘कुछ गड़बड़ है’। पायलट ने कहा, SIR देश में पहले भी कई बार हुआ है। लेकिन कोई चर्चा नहीं होती थी, लोगों के मन में कोई आशंका नहीं रहती थी। पहली बार आयोग का रवैया ठीक नहीं है, जिसे लेकर लोगों के मन में चिंता हो रही है।

निर्वाचन आयोग पर साधा निशाना

पायलट ने आरोप लगाया कि बिहार में नाम हटाये गये और वर्तमान प्रक्रिया में शामिल अधिकारी भारी दबाव में हैं। क्योंकि बिहार में लोगों के नाम काटे गये। कई राज्यों में लोग तनाव में हैं, और कुछ तो इस दबाव के कारण आत्महत्या भी कर रहे हैं। यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि कुछ गड़बड़ हो रही है। उन्होंने कहा, निर्वाचन आयोग को निष्पक्षता से काम करना चाहिए और यदि विचारधारा, सरकार तथा नेता के दबाव में काम करोगे तो यह जनता और कांग्रेस पार्टी को स्वीकार नहीं होगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in