‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’, PM ने किया 'ओंकार मंत्र' का जाप

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सोमनाथ में आकर धन्य महसूस कर रहा हूं, जो हमारी सभ्यतागत साहस का गौरवशाली प्रतीक है।
‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’, PM ने किया 'ओंकार मंत्र' का जाप
Published on: 

वेरावल : प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को अपने 3 दिवसीय गुजरात दौरे पर सोमनाथ पहुंचे, जहां उन्होंने ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ में हिस्सा लिया। इस अवसर पर लगभग 3,000 ड्रोनों के जरिये मंदिर के इतिहास को दर्शाने वाला एक भव्य शो आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री ने मंदिर में 72 घंटे तक चलने वाले ‘ओंकार मंत्र’ जाप कार्यक्रम में भी भाग लिया।

ओंकार मंत्र जाप में शामिल हुए प्रधानमंत्री ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के दौरान देर शाम सोमनाथ मंदिर में ओंकार मंत्र के जाप में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। यह कार्यक्रम मंदिर पर एक हजार साल पहले हुए हमले की याद में आयोजित किया गया है।

यह जाप लगातार 72 घंटों तक चलेगा। इससे पहले मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने गिर सोमनाथ जिले के वेरावल कस्बे के निकट स्थित प्रसिद्ध सोमनाथ महादेव मंदिर के पास हेलिपैड पर गर्मजोशी से स्वागत किया। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सोमनाथ में आकर धन्य महसूस कर रहा हूं, जो हमारी सभ्यतागत साहस का गौरवशाली प्रतीक है।

यह यात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के दौरान हो रही है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर पर 1026 में आक्रमणकारियों ने हमला किया था और इस साल हमले के एक हजार वर्ष पूरे हुए हैं।

‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’, PM ने किया 'ओंकार मंत्र' का जाप
सोमनाथ पर्व में यादों के भंवर में बह गए PM
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in