राष्ट्रपति मुर्मू ने दो साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी की दया याचिका खारिज की

न्यायमूर्ति सूर्यकांत (जो अब प्रधान न्यायाधीश हैं) की अध्यक्षता वाली तीन-न्यायाधीशों की पीठ ने दो अनुपात एक के बहुमत से कहा कि उस व्यक्ति ने एक ऐसे जीवन को ‘‘निर्दयतापूर्वक समाप्त’’ कर दिया जो अभी खिलना बाकी था
राष्ट्रपति मुर्मू ने दो साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी की दया याचिका खारिज की
Published on

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र में 2012 में दो साल की बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के दोषी व्यक्ति की दया याचिका खारिज कर दी है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति पद पर 25 जुलाई, 2022 को आसीन होने के बाद मुर्मू द्वारा खारिज की गई यह तीसरी दया याचिका है।

रवि अशोक घुमारे की मौत की सजा बरकरार

उच्चतम न्यायालय ने तीन अक्टूबर, 2019 को रवि अशोक घुमारे को दी गई मौत की सजा को बरकरार रखते हुए कहा कि उसका अपनी ‘कामुक इच्छाओं’ पर कोई नियंत्रण नहीं था और उसने अपनी यौन भूख को शांत करने के लिए सभी प्राकृतिक, सामाजिक और कानूनी सीमाओं को तार-तार कर दिया था।

राष्ट्रपति मुर्मू ने दो साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी की दया याचिका खारिज की
रामलीला मैदान से प्रियंका की हुंकार: वोट चोर, गद्दी छोड़

दो वर्षीय बच्ची के साथ घिनौना कृत्य

न्यायमूर्ति सूर्यकांत (जो अब प्रधान न्यायाधीश हैं) की अध्यक्षता वाली तीन-न्यायाधीशों की पीठ ने दो अनुपात एक के बहुमत से कहा कि उस व्यक्ति ने एक ऐसे जीवन को ‘‘निर्दयतापूर्वक समाप्त’’ कर दिया जो अभी खिलना बाकी था और दो वर्षीय बच्ची से अप्राकृतिक अपराध करने का उसका कृत्य ‘‘एक गंदी और विकृत मानसिकता को दर्शाता है, जो क्रूरता की एक भयावह कहानी को प्रदर्शित करता है’’।

16 सितंबर, 2015 को मौत की सजा सुनाई गई थी

राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी की गई दया याचिका की स्थिति के अनुसार, घुमारे की दया याचिका राष्ट्रपति ने छह नवंबर, 2025 को खारिज की। अधीनस्थ अदालत ने घुमारे को दोषी ठहराते हुए 16 सितंबर, 2015 को मौत की सजा सुनाई थी। जनवरी 2016 में बंबई उच्च न्यायालय ने उसकी मौत की सजा को बरकरार रखा था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in