कांग्रेस विधायक का दावा : 6 जनवरी को शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री

सोमन्ना ने तुमकुरु में एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘सत्ता मिलना भाग्य की बात है। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि परमेश्वर सिर्फ गृह मंत्री बनकर रह जाएंगे। हम उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।
File Photo
File Photo
Published on

रामनगर: कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक एच ए इकबाल हुसैन ने शनिवार को संभावना व्यक्त की कि उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार छह जनवरी को मुख्यमंत्री बनेंगे। रामनगर के विधायक हुसैन ने पत्रकारों से कहा कि सिद्धरमैया को मुख्यमंत्री का पद शिवकुमार के लिए खाली कर देना चाहिए तथा शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनने का मौका दिया जाना चाहिए। शिवकुमार के कट्टर समर्थक हुसैन कहा, ‘‘छह जनवरी को उनके मुख्यमंत्री बनने की 99 प्रतिशत संभावना है।’’

गोल मटोल बातें

जब उनसे पूछा गया कि इस तारीख का क्या महत्व है, तो उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता। यह बस एक संख्या है। हर कोई यही कह रहा है। यह छह या नौ जनवरी हो सकती है। ये दो तारीखें हैं।’’ हुसैन लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाया जाए। शुक्रवार को उन्होंने अपनी यह इच्छा जाहिर की थी।

File Photo
नड्डा ने शिमला में भाजपा के नये प्रदेश कार्यालय की आधारशिला रखी, पार्टी कार्यालयों को संस्कार केंद्र बताया

भाजपा सांसद वी सोमन्ना ने डाला आग में घी

इस बीच, रेल राज्य मंत्री और भाजपा सांसद वी सोमन्ना ने कहा कि वह मुख्यमंत्री पद के लिए गृह मंत्री जी परमेश्वर का समर्थन कर रहे हैं। सोमन्ना ने तुमकुरु में एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘सत्ता मिलना भाग्य की बात है। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि परमेश्वर सिर्फ गृह मंत्री बनकर रह जाएंगे। हम उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि तुमकुरु के लोग भी उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।’’

आचरण भाग्य से ज्यादा मजबूत

जब रेल राज्य मंत्री से किसी दर्शक ने मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार शिवकुमार के बारे में पूछा तब उन्होंने कहा, ‘‘छोड़िए इसे। यह गौण बात है। शिवकुमार क्या बनना चाहते हैं, यह उनके भाग्य पर निर्भर करता है। आचरण तो भाग्य से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है।’’

File Photo
केरल निकाय चुनाव में UDF को मिली उल्लेखनीय बढ़त

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in