मणिपुर: राष्ट्रपति मुर्मू ने इंफाल स्थित नुपी लाल स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की

मणिपुर के दो दिवसीय दौरे पर आईं मुर्मू ने स्मारक से लगभग दो किलोमीटर दूर ‘पैलेस कंपाउंड’ स्थित श्री गोविंदजी मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया।
मणिपुर: राष्ट्रपति मुर्मू ने इंफाल स्थित नुपी लाल स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की
Published on

इंफाल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को 86वें नुपी लाल दिवस के अवसर पर मणिपुर के इंफाल स्थित स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। यह दिन ब्रिटिशों के खिलाफ महिलाओं के नेतृत्व में शुरू किए गए दो आंदोलनों की याद में मनाया जाता है।

दो दिवसीय मणिपुर दौरे पर हैं राष्ट्रपति

पूर्वोत्तर राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आईं मुर्मू ने स्मारक से लगभग दो किलोमीटर दूर ‘पैलेस कंपाउंड’ स्थित श्री गोविंदजी मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘86वें नुपी लाल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू ने स्मारक परिसर में पुष्पांजलि अर्पित कर मणिपुर की उन वीर माताओं को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, जिनका साहस पीढ़ियों को प्रेरित करता रहता है।’’

राज्यपाल अजय कुमार भल्ला भी रहे उपस्थित

राष्ट्रपति के साथ आए राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने भी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। अधिकारियों ने बताया कि मुर्मू आज दोपहर सेनापति जिले का दौरा करेंगी और मरम नगा जनजाति के सदस्यों से संवाद करेंगी। वह जिले में कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी कर सकती हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू का मणिपुर का यह पहला दौरा है

राष्ट्रपति बनने के बाद यह राष्ट्रपति का संघर्षग्रस्त राज्य का पहला दौरा है। मई 2023 से मणिपुर के मेइती और कुकी समुदायों के बीच हुए संघर्षों में कम से कम 260 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। राज्य में फिलहाल राष्ट्रपति शासन लागू है।

मणिपुर: राष्ट्रपति मुर्मू ने इंफाल स्थित नुपी लाल स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की
राज्यसभा से नदारद रहे मोदी के कैबिनेट मंत्री, सभापति ने कार्यवाही 10 मिनट के लिए की स्थगित

राष्ट्रपति ने 'X' पर लिखा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफाल के नुपी लाल मेमोरियल कॉम्प्लेक्स में मणिपुर की बहादुर महिला योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'X' पर लिखा 'मेमोरियल कॉम्प्लेक्स मणिपुरी महिलाओं के बलिदान को श्रद्धांजलि देता है और उनके विद्रोहों की याद दिलाता है जिसमें उन्होंने बड़ी हिम्मत से ब्रिटिश और सामंती ताकतों को चुनौती दी थी।'

गौरतलब है कि मणिपुर में जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति के दौरे को अहम माना जा रहा है। इसे मणिपुर में शांति व्यवस्था बहाल के प्रयासों के मद्देनजर महत्वपूर्ण समझा जा रहा है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in