महानगरपालिका चुनाव के पहले फडणवीस का विकास मंत्र

मुख्यमंत्री ने चुनावी गठबंधन के सिलसिले में स्वीकार किया कि भाजपा के कई कार्यकर्ता शुरू में स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ना चाहते थे।
महानगरपालिका चुनाव के पहले फडणवीस का विकास मंत्र
Published on

ठाणे: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ठाणे और मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के लिए एक व्यापक कार्ययोजना सामने रखी है, जिसमें यातायात को सुगम बनाने और पांच साल के भीतर प्रमुख मेट्रो परियोजनाओं को पूरा करने का वादा किया गया है। फडणवीस ने बुधवार रात को यहां ठाणे महानगरपालिका चुनाव के सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव प्रचार के तहत एक वार्ता कार्यक्रम में निर्बाध संपर्क और टिकाऊ बुनियादी ढांचे पर आधारित भविष्य की रूपरेखा प्रस्तुत की। महानगरपालिका चुनाव 15 जनवरी को होना है।

फडणवीस ने मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में भीड़भाड़ को कम करने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2030 तक सभी प्रमुख मेट्रो परियोजनाओं को पूरा करना है। उन्होंने कहा कि तटीय सड़क को एक "रिंग" के रूप में जोड़ने की योजना है ताकि भारी यातायात को शहर की सीमा से बाहर मोड़ा जा सके। ठाणे की प्रमुख सड़क घोड़बंदर रोड पर यातायात की समस्या से निपटने के लिए, मुख्यमंत्री ने कोलशेत-दिवा में एक "विकास केंद्र" विकसित करने की घोषणा की, जिसमें जल टैक्सी सेवाएं उपलब्ध होंगी।

महानगरपालिका चुनाव के पहले फडणवीस का विकास मंत्र
राजस्थान : ‘मिड डे मील’ योजना में 2000 करोड़ का घोटाला, 21 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

मुख्यमंत्री ने चुनावी गठबंधन के सिलसिले में स्वीकार किया कि भाजपा के कई कार्यकर्ता शुरू में स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ना चाहते थे। हालांकि उन्होंने ठाणे में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के साथ गठबंधन को उचित ठहराया। उन्होंने कहा, “एकनाथ शिंदे एक प्रमुख नेता हैं और ठाणे उनकी राजनीतिक पहचान का केंद्र है। अपने सहयोगी को उनके गढ़ में चोट पहुंचाना उचित नहीं था। हमने गठबंधन की मजबूती बनाए रखने के लिए कम सीट स्वीकार करने का फैसला किया।” ठाणे महानगर पालिका की कुल 131 सीट में से शिवसेना 87 और भाजपा 40 सीट पर चुनाव लड़ रही है।

महानगरपालिका चुनाव के पहले फडणवीस का विकास मंत्र
'नहीं चाहिए मुस्लिम वोट', अमेठी में बोले BJP विधायक, खड़ा हुआ राजनीतिक विवाद

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in