

भारतीय स्कूल प्रमाणपत्र परीक्षा परिषद (Council for the Indian School Certificate Examinations - CISCE) आज, 30 अप्रैल 2026 को सुबह 11बजे ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) के रिजल्ट जारी करेगी। इस साल देशभर से लगभग 4 लाख छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए हैं।
CISCE ने रिजल्ट देखने के कई तरीके उपलब्ध कराए हैं। छात्र DigiLocker, UMANG ऐप और SMS के जरिए भी जल्दी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। ज्यादा ट्रैफिक होने पर भी छात्र बिना वेबसाइट के ICSE मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
CISCE का रिजल्ट cisce.org और results.cisce.org पर जारी होगा। अगर ये वेबसाइट काम न करें, तो छात्र DigiLocker और UMANG ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सबसे पहले results.digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें।
“Education” सर्च करें और “Council for the Indian School Certificate Examination” चुनें।
ICSE या ISC में से जो चाहिए, उसे चुनें।
अपना UID और Index Number डालें और मार्कशीट डाउनलोड करें।
Google Play Store या App Store से UMANG ऐप डाउनलोड करें।
ऐप में लॉगिन करें।
स्क्रीन पर CISCE का रिजल्ट दिखाई देगा।
अपना UID और Index Number डालें और मार्कशीट डाउनलोड करें।
छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
ICSE (कक्षा 10) के लिए:
टाइप करें: ICSE 7-digit UID
और भेजें: 09248082883
ISC (कक्षा 12) के लिए:
टाइप करें: ISC 7-digit UID
और भेजें: 09248082883
इस तरह छात्र आसानी से अपने ICSE और ISC 2026 के रिजल्ट चेक कर सकते हैं।