गोवा नाइटक्लब आग: सह-मालिक अजय गुप्ता ने दाखिल की जमानत याचिका

गुप्ता को 10 दिसंबर को गोवा पुलिस ने नयी दिल्ली से गिरफ्तार किया था और उसके बाद मापुसा की एक अदालत ने उसे सात दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया था।
गोवा नाइटक्लब आग: सह-मालिक अजय गुप्ता ने दाखिल की जमानत याचिका
Published on: 

पणजी: गोवा के 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइटक्लब के चार सह-मालिकों में से एक अजय गुप्ता ने बृहस्पतिवार को मापुसा शहर की एक अदालत में जमानत याचिका दायर की। इस नाइटक्लब में इस महीने की शुरुआत में लगी आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी।

गुप्ता को 10 दिसंबर को गोवा पुलिस ने नयी दिल्ली में गिरफ्तार किया था और उसके बाद मापुसा की एक अदालत ने उसे सात दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया था। गुप्ता वर्तमान में अंजुना पुलिस की हिरासत में है। उसने मापुसा के जिला न्यायाधीश के समक्ष जमानत याचिका दाखिल की है।

गोवा नाइटक्लब आग: सह-मालिक अजय गुप्ता ने दाखिल की जमानत याचिका
डी राजा ने कहा- संघ और भाजपा देश का विभाजन कर देगी, रोको इन्हें

वरिष्ठ अधिवक्ता रोहन देसाई उसके मामले की पैरवी करेंगे। अदालत द्वारा जमानत अर्जी पर आज सुनवाई होने की संभावना है और राज्य पुलिस को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा जाएगा। इस मामले में अब तक गुप्ता समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें दो अन्य मालिक - गौरव लूथरा और उनके भाई सौरभ - भी शामिल हैं, जिन्हें थाईलैंड से लाया गया है।

इस मामले में गिरफ्तार किए गए नाइटक्लब के पांच अन्य कर्मचारियों में राजीव मोदक (कॉर्पोरेट महाप्रबंधक), प्रियांशु ठाकुर (गेट मैनेजर), राजवीर सिंघानिया (बार मैनेजर), विवेक सिंह (महाप्रबंधक) और भरत करण सिंह कोहली (कर्मचारी) शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि नाइटक्लब के एक अन्य मालिक, ब्रिटिश नागरिक सुरिंदर कुमार खोसला के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया है।

गोवा नाइटक्लब आग: सह-मालिक अजय गुप्ता ने दाखिल की जमानत याचिका
जिंदा होते हुए भी ड्राफ्ट सूची में मृत बेटा, हैरान बुजुर्ग दंपति
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in