जिंदा होते हुए भी ड्राफ्ट सूची में मृत बेटा, हैरान बुजुर्ग दंपति

एसआईआर ड्राफ्ट सूची में बड़ी चूक उजागर
जिंदा होते हुए भी ड्राफ्ट सूची में मृत बेटा, हैरान बुजुर्ग दंपति
Published on

चुंचुड़ा के युवक को मतदाता सूची में बताया मृत

सन्मार्ग संवाददाता

हुगली : एसआईआर के तहत मतदाता सूची की ड्राफ्ट प्रकाशित होने के बाद एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चुंचुड़ा विधानसभा क्षेत्र के नलडांगा इलाके के 120 नंबर बूथ निवासी बुजुर्ग दंपति स्नेहमय और शिखा भट्टाचार्य के बड़े बेटे देवमय भट्टाचार्य को मतदाता सूची में मृत दर्शा दिया गया है। देवमय पिछले चार वर्षों से जमशेदपुर में नौकरी कर रहे हैं और पत्नी मोनिका के साथ वहीं रहते हैं। जमशेदपुर की मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज है। एसआईआर प्रक्रिया शुरू होते ही उनके पिता ने बीएलओ को सभी आवश्यक दस्तावेज सौंपे थे और जमशेदपुर का वोटर कार्ड भी दिखाया था। देवमय ने स्वयं भी बीएलओ से फोन पर बात की थी। इसके बावजूद ड्राफ्ट सूची जारी होने पर उनके नाम के सामने “मृत” लिखा पाया गया। परिजनों ने बीएलओ मलय दत्त को इसकी जानकारी दी। बीएलओ के अनुसार देवमय और उनकी पत्नी दोनों के नाम अन्य स्थान पर दर्ज हैं, फिर भी देवमय का नाम मृत सूची में कैसे आ गया, यह स्पष्ट नहीं है। गौरतलब है कि जहां मोनिका का नाम सूची में दर्ज है, वहीं देवमय के नाम के आगे मृत लिखा गया है। देवमय ने फोन पर कहा कि जिंदा इंसान को मृत बताया जा रहा है, माता-पिता यह कैसे स्वीकार करें कि उनका जीवित बेटा कागजों में मृत करार दिया गया है।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in