राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ती ठंड और खराब वायु गुणवत्ता का संकट

दिल्ली में शीतलहर की चेतावनी, वायु गुणवत्ता भी खराब
राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ती ठंड और खराब वायु गुणवत्ता का संकट
Published on

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.2 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी देते हुए बताया कि तीन से छह जनवरी के बीच शहर में कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान जब औसत तापमान से 4.5 डिग्री सेल्सियस से 6.5 डिग्री सेल्सियस तक कम हो जाता है, तो शीतलहर की घोषणा की जाती है। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है।

राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ती ठंड और खराब वायु गुणवत्ता का संकट
कोलकाता में फिर चढ़ा पारा! तापमान कितने दिन और बढ़ेगा, कब से फिर गिरावट?

इसी तरह लोधी रोड में तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक यानी आठ डिग्री सेल्सियस, रिज में तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक यानी नौ डिग्री सेल्सियस और आयानगर में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम है। सुबह नौ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPBC) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 240 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ती ठंड और खराब वायु गुणवत्ता का संकट
जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची जाएंगी अमेरिका, चीन के साथ तनाव के बीच महत्वपूर्ण दौरा
Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in