कोलकाता में फिर चढ़ा पारा! तापमान कितने दिन और बढ़ेगा, कब से फिर गिरावट?

कोलकाता में तापमान में उतार-चढ़ाव, दक्षिण बंगाल में घने कोहरे की चेतावनी
कोलकाता में फिर चढ़ा पारा! तापमान कितने दिन और बढ़ेगा, कब से फिर गिरावट?
Published on: 

कोलकाता: कोलकाता और आसपास के इलाकों में तापमान में फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दो दिन तक 11 डिग्री के आसपास रहकर हाड़ कंपाने वाली ठंड के बाद आखिरकार सर्दी कुछ कम हुई है। शनिवार सुबह शहर का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य स्तर पर है। इससे पहले शुक्रवार को कोलकाता में पारा 13.1 डिग्री तक गिर गया था। हालांकि शुक्रवार का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री से ज्यादा नहीं चढ़ा।

क्या कहा है अलिपुर मौसम विभाग ने

अलिपुर मौसम विभाग ने पहले ही कहा था कि कुछ दिनों तक तापमान बढ़ेगा। उसी अनुसार गुरुवार से पारा चढ़ना शुरू हुआ। उससे पहले मंगलवार को शहर का तापमान इस सीजन में पहली बार 11 डिग्री के आस-पास पहुंचा था। बुधवार को साल के आखिरी दिन पारा और गिरकर 11 डिग्री हो गया था। अब तक यही इस मौसम का सबसे ठंडा दिन है। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान बढ़ रहा है।

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 24 घंटों में दक्षिण बंगाल के जिलों में तापमान में और इजाफा होगा। 2 से 3 डिग्री तक पारा चढ़ सकता है। उसके अगले 24 घंटों में तापमान स्थिर रहेगा। फिर अगले दो दिनों में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। उत्तर बंगाल में अगले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन उसके बाद के तीन दिनों में 2 डिग्री तक गिरावट हो सकती है।

कोलकाता में फिर चढ़ा पारा! तापमान कितने दिन और बढ़ेगा, कब से फिर गिरावट?
जब ममता बनर्जी आयोग जाएंगी तो कौन बचाएगा? : अभिषेक

दार्जीलिंग में बारिश की संभावना

उत्तर बंगाल के कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा में कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर तक गिर सकती है। दार्जिलिंग में शनिवार और रविवार को हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग और अलीपुरदुआर में भी छिटपुट बारिश हो सकती है।

घने कोहरा का अनुमान

दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों जैसे नदिया, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पुरुलिया, पूर्व बर्धमान, पश्चिम बर्धमान और बीरभूम में भी सुबह के समय घने कोहरे की चेतावनी है। यहां दृश्यता 50 मीटर तक कम हो सकती है। हालांकि दक्षिण बंगाल में मौसम शुष्क रहेगा और कहीं बारिश की संभावना नहीं है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in