जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची जाएंगी अमेरिका, चीन के साथ तनाव के बीच महत्वपूर्ण दौरा

अमेरिका-जापान संबंधों में मजबूती के लिए ट्रंप का ताकाइची को आमंत्रण
File Photo
File Photo
Published on

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को फोन पर बातचीत के दौरान जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची को इस साल अमेरिका आने का निमंत्रण दिया है। जापान के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुए कहा कि अक्टूबर में पदभार संभालने के बाद ताकाइची की यह अमेरिका की पहली यात्रा होगी।

व्हाइट हाउस ने अभी तक नहीं की है पुष्टि

अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउस ने हालांकि अब तक इस बातचीत और निमंत्रण की पुष्टि नहीं की है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हो रहा है, जब जापान एवं चीन के बीच संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं और क्षेत्र में तनाव बढ़ रहा है।

File Photo
शराब सेवन मामले में एअर इंडिया को कनाडा की सख्त चेतावनी, उड़ान संचालन पर संकट

अमेरिका जापान और चीन के साथ सम्बन्ध सुधारने की कोशिश में

अमेरिका, जापान के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ अप्रैल में ट्रंप की संभावित चीन यात्रा से पहले बीजिंग के साथ भी अपने संबंधों को स्थिर करने की कोशिश में जुटा है। अमेरिका को जापान का करीबी सहयोगी माना जाता है। बीजिंग ने इस सप्ताह ताइवान के तटवर्ती जलक्षेत्र में दो दिवसीय सैन्य अभ्यास किया था।

‘चेरी ब्लॉसम’ महोत्सव के दौरान हो सकती है यात्रा

शुक्रवार को जारी एक बयान में जापान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ताकाइची और ट्रंप ने इस साल प्रस्तावित यात्रा को संभव बनाने के लिए समन्वय करने पर सहमति जताई है। जापान की समाचार एजेंसी ‘क्योडो न्यूज’ ने संकेत दिया कि ताकाइची की अमेरिका यात्रा वॉशिंगटन में होने वाले वार्षिक ‘चेरी ब्लॉसम’ महोत्सव के दौरान हो सकती है।

File Photo
कोलकाता में फिर चढ़ा पारा! तापमान कितने दिन और बढ़ेगा, कब से फिर गिरावट?
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in