

सन्मार्ग संवाददाता
खड़गपुर : छठ की रौनक सभी जगहों पर कायम हो गयी है। पश्चिम मिदनापुर जिला अंतर्गत मिदनापुर शहर के वार्ड 21 में कांग्रेस के एक मुस्लिम पार्षद मोहम्मद सैफुल ने महिलाओं के बीच वस्त्र वितरित किया। जिसे लेकर सभी लोगों ने कांग्रेस के उस पार्षद की सराहना की। पार्षद का कहना है कि वार्ड 21 में काफी लोग छठ पूजा करते हैं। छठ की खुशी में सभी संप्रदाय के लोग सम्मिलित होते हैं। छठ महापर्व पर वार्ड में काफी महिलाओं के बीच वस्त्र वितरित किया गया है। ताकि व्रतधारी महिलाएं नए वस्त्र धारण कर छठ पूजा कर सके। मालूम हो कि मिदनापुर शहर के कंसावती नदी घाट पर छठ के दिन भगवान भाष्कर को अर्घ्य प्रदान करने के लिए हजारों लोगों की भीड़ होती है। जिसे लेकर मिदनापुर नगरपालिका प्रशासन ने भी कंसावती नदी किनारे गांधीघाट समेत कई घाटों में बेहतर साफ सफाई कर प्रकाश का बेहतर इंतजाम किया है। जिसे लेकर व्रती और उनके परिजनों में काफी खुशी व्य़ाप्त है। इसके अलावा खड़गपुर के मंदिर तालाब समेत विभिन्न तालाबों में भी व्रतियों की सुविधा के लिए साफ सफाई कर रोशनी का प्रबंध किया गया है।