आवास योजना में घोटाले के आरोप में तृणमूल के उपप्रधान गिरफ्तार

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो
Published on

बागदा : आवास योजना में कथित भ्रष्टाचार के आरोप में बागदा ब्लॉक की बयरा ग्राम पंचायत के उपप्रधान असित मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर पात्र लाभार्थियों को योजना से वंचित कर उनके दस्तावेजों का दुरुपयोग करते हुए अयोग्य लोगों को लाभ पहुंचाने और सरकारी धन के गबन का आरोप है। स्थानीय लोगों के अनुसार, लंबे समय से आवास योजना में अनियमितताओं का खेल चल रहा था। आरोप है कि पात्र लोगों के आधार, वोटर और अन्य दस्तावेजों का इस्तेमाल कर किसी दूसरे के खाते में आवास की राशि भेजी जाती थी। साथ ही योजना का लाभ दिलाने के नाम पर अवैध वसूली भी की जाती थी। शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शुक्रवार रात असित मंडल को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को अदालत ले जाते समय आक्रोशित लोगों ने उसके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शिकायतकर्ता अमित कुमार ने आरोप लगाया कि पात्र होने के बावजूद उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिला। उनके दस्तावेजों का इस्तेमाल कर किसी अन्य व्यक्ति को योजना का लाभ दे दिया गया।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in