तेज रफ्तार लॉरी ने फॉर्च्यूनर को मारी टक्कर, दो घायल

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो REP
Published on

नोआपाड़ा : उत्तर 24 परगना जिले के नोआपाड़ा थाना क्षेत्र में रविवार की शाम सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना घोषपाड़ा रोड स्थित अशोकनगर बस स्टैंड के पास हुई, जहां तेज गति से आ रही लॉरी ने एक फॉर्च्यूनर को टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार, इच्छापुर चरकतला निवासी संजीव घोष अपनी टोयोटा फॉर्च्यूनर से जा रहे थे। अशोकनगर बस स्टैंड के निकट पहुंचते ही एक लॉरी ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और संजीव घोष समेत कार में मौजूद दो लोगों को चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने के बाद दोनों को इलाज के लिए बैरकपुर सिटी अस्पताल ले जाया गया। बाद में संजीव घोष ने नोआपाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in