बीटी रोड पर बेकाबू कार ने स्कूटी, टोटो और ट्रक को मारी टक्कर, 4 घायल

 सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो REP
Published on

बैरकपुर : उत्तर 24 परगना के बेलघरिया थाना क्षेत्र स्थित बीटी रोड के रथतला में गुरुवार को तेज रफ्तार कार ने स्कूटी, टोटो और ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को कमरहाटी के सागर दत्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार डनलप की ओर से बेलघरिया जा रही थी। पहले उसने एक स्कूटी को टक्कर मारी, फिर अनियंत्रित होकर टोटो और ट्रक से जा भिड़ी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही बेलघरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और फरार चालक की तलाश जारी है।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in