मसलंदपुर में पशु तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार

वाहन से 7 मवेशी बरामद
arrested 1
arrested 1
Published on

उत्तर 24 परगना : जिले के मसलंदपुर में पशु तस्करी के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को मसलंदपुर जांच केंद्र की पुलिस ने मगरा-मसलंदपुर रोड पर एक मालवाहक वाहन को रोककर तलाशी ली। वाहन से 3 गाय और 4 बछड़े समेत कुल 7 मवेशी बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार विशेष मोबाइल वैन की टीम ने वाहन को रोककर जांच की तो अंदर मवेशियों के पैर और सिर रस्सियों से बंधे मिले। मौके से चालक सद्दाम मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस का दावा है कि वह पशुओं के परिवहन से संबंधित कोई वैध कागजात, अनुमति या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। प्राथमिक जांच में पुलिस को आशंका है कि मवेशियों को बिक्री या वध के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in