खड़गपुर से दिलीप घोष मैदान में, टिकट पर उठे सवालों पर दिया जवाब

कहा- अभी कई विधायकों के नामों की घोषणा बाकी है और पार्टी रणनीति के तहत निर्णय ले रही है
दिलीप घोष
दिलीप घोष
Published on

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जाने के बाद मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने अपने नाम और टिकट को लेकर उठ रहे सवालों पर स्पष्ट प्रतिक्रिया दी। खासकर खड़गपुर सीट और विधायक हिरण के नाम को लेकर चर्चा तेज थी, जिन पर घोष ने पार्टी के फैसले को अंतिम बताते हुए स्थिति साफ की। मंगलवार की सुबह मीडिया से बातचीत में दिलीप घोष दबंग अंदाज में नजर आये। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें खड़गपुर से उम्मीदवार बनाया है और एक कार्यकर्ता के रूप में उनका कर्तव्य है कि वह चुनाव लड़ें और जीत हासिल करें। उन्होंने भरोसा जताया कि खड़गपुर हमेशा भाजपा को बढ़त देता रहा है और इस बार भी पार्टी अपनी लीड को और मजबूत करेगी। हिरण को टिकट नहीं मिलने के सवाल पर घोष ने कहा कि अभी कई विधायकों के नामों की घोषणा होनी बाकी है और पार्टी रणनीति के तहत निर्णय ले रही है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in