होली से पहले रंग में रंगे दिलीप घोष, इको पार्क में ‘रंग बरसे’ पर झूमे

प्री-दोल के मौके पर उन्होंने समर्थकों और मॉर्निंग वॉकर्स के साथ जमकर अबीर उड़ाई और मशहूर गीत ‘रंग बरसे’ पर नाचते हुए दिखाई दिए।
होली के रंगों में झूमते दिलीप घोष
होली के रंगों में झूमते दिलीप घोषहोली के रंगों में झूमते दिलीप घोष
Published on

कोलकाता : होली से पहले ही भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष रंगों के उत्सव में डूबे नजर आए। शनिवार सुबह वे हमेशा की तरह न्यू टाउन स्थित इको पार्क में मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे, लेकिन इस बार माहौल कुछ अलग था।

प्री-डोल के मौके पर उन्होंने समर्थकों और मॉर्निंग वॉकर्स के साथ जमकर अबीर उड़ाई और मशहूर गीत ‘रंग बरसे’ पर नाचते हुए दिखाई दिए। भगवा अबीर और सिर पर पगड़ी में घोष बेहद खुशमिजाज मूड में नजर आए। जब भी वे कोलकाता में रहते हैं, इको पार्क में उनकी नियमित मॉर्निंग वॉक चर्चा में रहती है। वहां वे परिचितों और आम लोगों से बातचीत भी करते हैं। हालांकि इस बार उनके होली मूड को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई, क्योंकि आज SIR के बाद बंगाल में पहली पूरी वोटर लिस्ट जारी होने वाली है।

इसी मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलीप घोष ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “ममता बनर्जी ने खुद माना है कि एक करोड़ 20 लाख लोगों के नाम बाहर किए जाएंगे। हमने पहले ही यह बात कही थी, फिर इसे मानने में इतनी देर क्यों हुई?” घोष ने आगे कहा, “उन्होंने लोकसभा में भी कहा था कि बंगाल घुसपैठियों से भरा है। बीस साल हो गए—क्या एक भी घुसपैठिए को निकाला गया? पश्चिम बंगाल के लोग लंबे समय से इसका बोझ उठा रहे हैं, अब इसे हटाना होगा।”

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in