चेंगमारी चाय बागान सुपर कॉप 2026 फुटबॉल टूर्नामेंट प्रदीप-11 उदलाबाड़ी के नाम

चेंगमारी चाय बागान सुपर कॉप 2026 फुटबॉल टूर्नामेंट प्रदीप-11 उदलाबाड़ी के नाम
Published on

नागराकाटा : चेंगमारी चाय बागान में जेडीसी क्लब की ओर से आयोजित सुपर कॉप 2026 फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब प्रदीप-11 उदलाबाड़ी ने अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में प्रदीप-11 उदलाबाड़ी ने दलगांव फुटबॉल एफसी को ट्राईब्रेकर में 5-4 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं और मुकाबला 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके बाद रेफरी ने ट्राईब्रेकर का सहारा लिया, जिसमें उदलाबाड़ी की टीम ने 5-4 से बाजी मारते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।प्रतियोगिता में बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार उदलाबाड़ी के खिलाड़ी किरण खड़का को दिया गया। वहीं बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार अनिमेष मगर, मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार संजय शर्मा तथा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार सुरेश उरांव को प्रदान किया गया। विजेता प्रदीप-11 उदलाबाड़ी और उपविजेता दलगांव फुटबॉल एफसी, दोनों टीमों को ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चेंगमारी चाय बागान के प्रबंधक गजेंद्र सिसोदिया, भारतीय टी वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ झा, स्थानीय श्रमिक नेत्री विकासी खालको सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in