दीघा जाते समय कार नहर में पलटी, 2 की मौत, 3 घायल

दीघा जाते समय कार नहर में पलटी, 2 की मौत, 3 घायल
Published on

पूर्व मिदनापुर : पूर्व मिदनापुर जिले के चंडीपुर में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 6:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-116बी पर वृंदावनपुर पानी टंकी के पास हुआ। पुलिस सूत्रों के अनुसार, डानकुनी से यात्रियों को लेकर एक चार पहिया वाहन दीघा जा रहा था। इसी दौरान वृंदावनपुर के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क के बाईं ओर स्थित नहर में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इराशल ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने समरजीत दास (53) और पिंटू दास (45) को मृत घोषित कर दिया। तीन अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही चंडीपुर थाने की पुलिस और ट्रैफिक विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से नहर से बाहर निकलवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण सड़क पर फिसलन बढ़ गई थी। वहीं, 15 अगस्त के चलते दीघा जाने वाले मार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी अधिक थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ।


सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in