शांतिपुर में सड़क किनारे नाले से युवक का शव बरामद

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो
Published on

नदिया : नदिया जिले के शांतिपुर थाना क्षेत्र के गोभागार मोड़ इलाके में रविवार सुबह सड़क किनारे नाले से एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास एक बाइक भी बरामद हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक इलाके का निवासी नहीं है। सुबह स्थानीय लोगों ने पहले नाले में गिरी बाइक देखी। कुछ दूरी पर पानी में मुंह के बल पड़े युवक का शव दिखाई देने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची शांतिपुर थाना पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रानाघाट महकमा अस्पताल भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in