बंगाल में सियासी पारा चढ़ाएगी भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’, दिग्गज नेता संभालेंगे मोर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जे.पी. नड्डा और देवेंद्र फडणवीस समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता रहेंगे उपस्थित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
Published on

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा तेज हो गया है। सत्ता परिवर्तन के लक्ष्य के साथ भाजपा ने अपने चुनावी अभियान को धार देने की तैयारी पूरी कर ली है। इसी क्रम में पार्टी 1 मार्च से राज्यव्यापी ‘परिवर्तन यात्रा’ शुरू करने जा रही है, जिसे बड़े पैमाने पर जनसंपर्क अभियान के रूप में संचालित किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, यात्रा के उद्घाटन कार्यक्रमों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जे.पी. नड्डा, नितिन नवीन, देवेंद्र फडणवीस, राजनाथ सिंह और अन्नपूर्णा देवी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रह सकते हैं। बताया जा रहा है कि ‘परिवर्तन यात्रा’ राज्य के नौ संगठनात्मक डिवीजनों में निकाली जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यात्रा की औपचारिक शुरुआत 1 मार्च को कूचबिहार, कृष्णानगर, कुल्टी, गड़बेता और रायदिघी से होगी। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत अमित शाह रायदिघी से, जे.पी. नड्डा नदिया से, नितिन नवीन कूचबिहार से, अन्नपूर्णा देवी आसनसोल से और देवेंद्र फडणवीस बीरभूम से यात्रा का शुभारंभ कर सकते हैं। वहीं, दूसरे चरण में 2 मार्च को इस्लामपुर, हासन, संदेशखाली और आमता से यात्रा शुरू करने की योजना है। सूत्रों के अनुसार, राजनाथ सिंह संदेशखाली से कार्यक्रम का शुभारंभ कर सकते हैं।

मोदी की जनसभा के साथ होगा समापन

सूत्रों के मुताबिक, इस यात्रा के दौरान राज्यभर में 64 बड़ी जनसभाएं और करीब 300 छोटी सभाएं आयोजित की जाएंगी। इस पूरी यात्रा का समापन कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा के साथ होगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in