असम में 55 मवेशी बरामद, तस्करी के आरोप में चार गिरफ्तार

असम में 55 मवेशी बरामद, तस्करी के आरोप में चार गिरफ्तार
Published on

गुवाहाटी : असम के कामरूप जिले में पुलिस ने मवेशियों की कथित तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए 55 मवेशियों को बरामद किया है। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री के अनुसार, असम पुलिस ने चांगसारी इलाके में कार्रवाई करते हुए तीन ट्रकों को रोका और उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहनों में कथित तौर पर अमानवीय तरीके से ले जाए जा रहे 55 मवेशी बरामद किए गए। पुलिस ने सभी मवेशियों को सुरक्षित बचा लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मवेशियों को ले जाने में इस्तेमाल किए जा रहे तीन वाहनों और तीन मोबाइल फोन को भी जब्त किया। पुलिस ने मौके से चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मवेशियों को कहां से लाया गया था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था।

कार्रवाई रहेगी जारी

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि राज्य में मवेशियों की कथित तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि असम से मवेशियों की तस्करी को पूरी तरह समाप्त करने तक सरकार और पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी साझा करते हुए कहा कि चांगसारी में असम पुलिस ने कथित तौर पर बेरहमी से ले जाए जा रहे 55 मवेशियों को सुरक्षित बचाया। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में तीन वाहन और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए तथा चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब जब्त किए गए वाहनों और मोबाइल फोन की जांच के साथ-साथ आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच के आधार पर तस्करी के कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका सामने आने की संभावना है। 

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in