नैहाटी में पुलिस जांच के लिए पहुंचे सनत दे, गुस्साई भीड़ ने लगाए ‘चोर-चोर’ के नारे

नैहाटी में पुलिस जांच के लिए पहुंचे सनत दे, गुस्साई भीड़ ने लगाए ‘चोर-चोर’ के नारे
Published on

नैहाटी : नैहाटी के 6 नंबर विजय नगर इलाके में गुरुवार की सुबह पुलिस जांच के लिए पूर्व तृणमूल विधायक सनत दे को लाए जाने पर स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। पुलिस वाहन में उन्हें देखते ही लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए। देखते ही देखते भीड़ बढ़ गई और कुछ लोग पुलिस वाहन की ओर बढ़ने लगे। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल सुरक्षा बढ़ाई और सनत दे को इलाके से बाहर ले गई। जानकारी के अनुसार 8 अगस्त को दत्तपुकुर से गिरफ्तार किए गए सनत दे को अदालत के निर्देश पर छह दिनों की पुलिस हिरासत में रखा गया है। जांच के तहत गुरुवार को पुलिस उन्हें विजय नगर इलाके में घटना के पुनर्निर्माण के लिए लेकर पहुंची थी। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने उनके खिलाफ जमकर विरोध जताया। सनत दे पर तोलाबाजी और धमकी समेत कई आरोप लगे हैं। स्थानीय भाजपा नेताओं का दावा है कि उनके खिलाफ लंबे समय से इस तरह की शिकायतें मिलती रही हैं। उनका कहना है कि इन्हीं आरोपों को लेकर इलाके के लोगों में नाराजगी थी, जो गुरुवार को विरोध के रूप में सामने आई। राजनीतिक तौर पर सनत दे को सांसद पार्थ भौमिक का करीबी माना जाता है। पार्थ भौमिक को लेकर सवाल पूछे जाने पर सनत दे ने तंज कसते हुए कहा, “वह नाटककार हैं, उनकी जिंदगी ही नाटक से भरी है।” वहीं पूर्व विधायक के खिलाफ हुए विरोध पर राज्य के मंत्री अर्जुन सिंह ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया, “सनत दे ने जो अत्याचार किए हैं, उसकी तुलना में उनके साथ जो हुआ, वह कम है। महिलाओं पर अत्याचार और हमारी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के घरों पर बमबाजी जैसे काम भी उन्होंने किए हैं।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in