इस महीने फिर बंगाल आ सकते हैं अमित शाह

सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह 18 फरवरी से दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल आएंगे।
 अमित शाह
अमित शाह अमित शाह
Published on

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। सभी प्रमुख दल अपने-अपने स्तर पर चुनावी रणनीति बनाने और संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में भाजपा ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी बीच एक बार फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बंगाल दौरे की खबर सामने आयी है। सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह 18 फरवरी से दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल आएंगे। सूत्रों के मुताबिक, इस बार अमित शाह किसी सार्वजनिक रैली या जनसभा को संबोधित नहीं करेंगे। दरअसल, उनके दौरे के दौरान राज्य में उच्च माध्यमिक परीक्षाएं चल रही होंगी, ऐसे में पार्टी ने तय किया है कि जनसभाओं के बजाय संगठनात्मक बैठकों और रणनीतिक चर्चा पर फोकस किया जाए। अमित शाह के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भाजपा के राज्य नेतृत्व और प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार करनी है। गौरतलब है कि अमित शाह 30 जनवरी को भी बंगाल दौरे पर आये थे, जहां उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ अहम बैठकें की थीं और एक कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित किया था।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in