गारुलिया के क्लब में नौ महीने से कथित बिजली चोरी का भंडाफोड़

दो पदाधिकारियों पर केस
गारुलिया के क्लब में नौ महीने से कथित बिजली चोरी का भंडाफोड़
Published on

बैरकपुर : नोआपाड़ा थाना क्षेत्र के गारुलिया में एक क्लब में कथित तौर पर बिजली चोरी का मामला सामने आया है। सीईएससी की लॉस कंट्रोल टीम की जांच में मीटर को बायपास कर ओवरहेड मेन लाइन से हुकिंग के जरिए बिजली इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में क्लब के अध्यक्ष और सचिव के खिलाफ नोआपाड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब चार बजे सीईएससी की टीम ने 770, सोंडला टैंक रोड स्थित देशबंधु नवयुवक संघ एवं पुस्तकालय का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को कथित अवैध कनेक्शन मिला। शिकायत के मुताबिक यह कनेक्शन करीब नौ महीने से इस्तेमाल किया जा रहा था। इससे हर महीने लगभग 1,350 यूनिट बिजली की चोरी और करीब 26 हजार रुपये के राजस्व नुकसान का अनुमान लगाया गया है। कार्रवाई के दौरान टीम ने हुकिंग में इस्तेमाल तार को हटाकर जब्त कर लिया और सर्विस कनेक्शन काट दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in