नागराकाटा के मैनाखोला शिवधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
भक्ति भाव से पूजा-अर्चना करती हुई महिलाएँ
भक्ति भाव से पूजा-अर्चना करती हुई महिलाएँ
Published on

नागराकाटा : डुआर्स क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। नागराकाटा के मैनाखोला स्थित नये शिव पूजा स्थल में रविवार को हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। राष्ट्रीय राजमार्ग-17 के पास ऊंची पहाड़ी पर स्थित इस शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। मंदिर परिसर के समीप प्राकृतिक रूप से भूमिगत स्रोत से निकलने वाला झरना श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। भक्त इसी पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक करते रहे। पूरे क्षेत्र में “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस शिव मंदिर की स्थापना मंदिर के संस्थापक दरोगा सहनी ने की थी। महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए नागराकाटा थाना की पुलिस सुबह से ही मुस्तैद रही। इस मौके पर नागराकाटा विहारी सेवा समिति की ओर से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें करीब पांच हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति के सभापति पिंटू प्रसाद ने सभी भक्तों और प्रशासन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मंदिर के पुजारी जयप्रकाश गिरी ने बताया कि दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in