नीलगंज में जब्त पटाखों के गोदाम में लगी भीषण आग

लगातार विस्फोटों से दहला इलाका
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीरप्रतीकात्मक तस्वीर
Published on

उत्तर 24 परगना : जिले के नीलगंज इलाके में मंगलवार की सुबह पुलिस द्वारा जब्त कर रखे गए पटाखों से भरे एक गोदाम में भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही गोदाम में रखे पटाखों में लगातार विस्फोट होने लगे, जिसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और पूरा इलाका घने धुएं से भर गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले नीलगंज पुलिस फांड़ी ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध पटाखे और बारूद जब्त किये थे। आरोप है कि जब्त विस्फोटक सामग्री को नियमानुसार निष्क्रिय या नष्ट करने के बजाय पुलिस फांड़ी के पास स्थित एक गोदाम में रख दिया गया था। स्थानीय लोगों का दावा है कि गोदाम के बाहर टिन के ड्रम में भी बारूद रखा गया था, जहां से आग फैलने की आशंका जताई जा रही है। वहीं जिस इमारत के गोदाम में आग लगी थी, उसकी दूसरी मंजिल पर रहने वाला एक परिवार समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब्त किए गए विस्फोटक पदार्थों को रिहायशी इलाके में रखना सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है और इससे इलाके के लोगों की जान खतरे में पड़ गई। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो यह हादसा और भी भयावह रूप ले सकता था। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in